Naya India
रणबीर कपूर बहुत कम ही लाइमलाइट में रहते हैं। लेकिन अब रणवीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में रणबीर कपूर एक क्यूट से बच्चे के साथ खेलते दिखाई दे रहे हैं। अब फैंस इस वीडियो को शेयर के साथ लाइक कर रहे हैं।
वीडियो में रणबीर कपूर बच्चे के साथ खूब मस्ती करते नजर आये हैं। वे बच्चे के सिर पर किस भी कर रहे हैं।
वीडियो में रणबीर अपने ऑफ-ड्यूटी लुक में नजर आ रहे है। इस वीडियो में रणबीर कपूर एक ग्रे टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे डेनिम पैंट के साथ पेयर किया है।
उन्होंने इसके साथ नीले रंग की टोपी पहन रखी हैं। फैंस इस वीडियो में आलिया भट्ट को टैग कर रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट की बरसात कर रहे हैं।
फैंस इस वीडियो पर बहुत कमेंट कर रहे है। कुछ फैंस कह रहे है रणबीर पापा बनने के लिए तैयार है। यदि आलिया मान जाए तो।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म बह्रमास्त्र में दिखाई देंगे। जिसमे उनके साथ मौनी रॉय भी होगी।