Raw papaya
Pic Credit : Krishi Jagran
पपीता एक ऐसा फल है जो आपको सेहत को दुरुस्त रखता है। साथ ही पेट से जुडी कई बीमारियों में भी काफी लाभदायक होता है।
Pic Credit : GreenDNA
आज हम आपके लिए कच्चे पपीते का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए है। यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़े तक सभी को पसंद आएगी।
Pic Credit : Delishably
सामग्री - 500 ग्राम कच्चा पपीता, 250 ग्राम दूध, 3 चम्मच घी, 2 चम्मच चीनी, 2 चम्मच ड्राई फ्रूट्स, 1 चम्मच नारियल का बुरादा, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर पाउडर
Pic Credit : Dassana Recipes
कच्चे पपीते का हलवा बनाने के लिए आप सबसे पहले कच्चा पपीता लें। फिर आप इसको अच्छी तरह से छीलकर कद्दूकस कर लें।
Pic Credit : Times Food
इसके बाद आप एक कढ़ाई में घी को डालकर गर्म करने के लिए रख दें। फिर आप इसमें कद्दूकस पपीता डालें और अच्छी तरह से चलाते हुए भून लें।
Pic Credit : Swasthi's Recipes
इसके बाद आप इस भुने हुए पपीते में दूध डालें। फिर आप इसको चलाते हुए गाढ़ा होने से पका लें। और इसमें चीनी, इलायची पाउडर और नारियल का बुरादा डालें।
Pic Credit : Saffron Trail
फिर आप इसको अच्छी तरह से मिलाते हुए हलवे को घी छोड़ने तक पकाएं। इसके बाद आप इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और गैस बंद कर दें।
Pic Credit : Pinterest
अब आपका पौष्टिकता से भरपूर कच्चे पपीते का हलवा बनकर तैयार हो चुका है। अब आप इसको अपने हिसाब से सर्व कर सकते है।
Pic Credit : Grehlakshmi
इसी तरह की नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें और जुड़े रहे नया इंडिया के साथ.