Cricket

एक-दूजे के हुए ग्लेन मैक्सवेल-विनी रमन, Lip-Kiss करते आए नजर 

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2022 के आगामी सीजन के शुरुआती कुछ मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। 

यह खबर सुनकर फैंस को जरूर झटका लगेगा, लेकिन मैक्सवेल फिलहाल अभी खुश हैं। उनकी खुशी की वजह यह है कि उन्होंने 18 मार्च यानी के शुक्रवार को होली के दिन के सगाई कर ली है।

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने सगाई की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों दोनों किस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों काफी लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे। 

कपल ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, Mr and Mrs Maxwell।' खबरों के अनुसार, मैक्सवेल और विनी रमन 27 मार्च को तमिल रीति-रिवाज के साथ शादी करेंगे।

शादी के कारण मैक्सवेल पाकिस्तान दौरे पर भी नहीं जा पाए थे और अब वह आईपीएल के शुरुआती मैचों में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए नहीं खेल पाएंगे।

विनी रमन भारतीय मूल की तमिल हैं और वो मेलबर्न में ही रहती हैं। रमन मेलबर्न में ही पढ़ाई कर रही हैं।

दोनों की मुलाकात की कई फोटो काफी पहले से ही सुर्खियों में छाई हुई है। हाल के समय में भी दोनों सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए नजर आते रहते हैं। 

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

Thanks For  Watching