Rishabh Pant's Car Accident
Pic Credit- Indianarrative
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत आज सुबह 5: 30 बजे भयंकर एक्सीडेंट का शिकार हुए। उन्हें कई जगह चोटे आई है।
Pic Credit- Mint
ऋषभ का एक्सीडेंट दिल्ली से देहरादून जाते समय हरिद्वार जिले के मंगलौर और नरसन के बीच एनएच-58 पर हुआ है।
Pic Credit- dtnext
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ पंत की गाड़ी में करीब तीन से चार लाख रुपए थे जो एक्सीडेंट के बाद सड़क पर बिखर गए।
Pic Credit- dtnext
ऋषभ पंत उस समय सड़क पर तड़पते रहे। लेकिन लोग उनकी मदद करने की जगह नोट इकट्ठा करने में लग गए। वहीं कुछ वीडियो बनाने में लग गए।
TWitter - Jaiky Yadav
लेकिन वहां मौजूद सिर्फ दो लोगो ने इंसानी फर्ज समझते हुए ऋषभ पंत की मदद की। दोनों में से एक व्यक्ति सुबह ड्यूटी पर जा रहा था।
TWitter - Jaiky Yadav
जानकारी के मुताबिक पंत की बाईं आंख के पास घाव है और उनके घुटने का लिगामेंट फट गया है। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद देहरादून मैक्स हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।
Pic Credit- Aaj Tak
ऋषभ की कार रोडसाइड रेलिंग से जा टकराई थी, जिसके बाद कार में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया गया।
Pic Credit- Republic World
राज्य के मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि, उनके ईलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
Pic Credit- Deccan Herald
इसी तरह की नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें और जुड़े रहे नया इंडिया के साथ.