5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए यूएई पहुंच चुके हैं।
रोहित ने अपनी बेटी और पत्नी के साथ अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें पीछे मुंबई इंडियंस का बैनर दिख रहा है।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी पत्नी संजना गणेशन UAE पहुंच चुके है। मुंबई इंडिअस के लिए उनका आना बहुत बड़ी खबर है।
मुंबई इंडियंस से प्रमुख बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव भी अपनी पत्नी देवीशा शेट्टी के साथ UAE पहुंच चुके हैं।
फैंचाइजियां खिलाड़ियों को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती जिस वजह से उनके यूके से यूएई ले जाने के लिए चार्टर फ्लाइट का इंतजाम किया गया है।
इनके अलावा आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी यूएई पहुंचने की तैयारी में है।
आरसीबी ने उनके लिए अलग से चार्टर फ्लाइट का इंतजाम किया है और यह दोनों खिलाड़ी रविवार की सुबह यहां पहुंचेंगे।
विराट और सिराज शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात साढ़े 11 बजे उड़ान भरेंगे और रविवार की सुबह दुबई पहुंचेंगे।
कोहली और सिराज दुबई पहुंचने के साथ ही छह दिनों के लिए क्वारंटीन में रहेंगे जिसके बाद टीम के बायो बबल में जुड़ेंगे।