6ठां खिताब जीतने की तैयारी में जुटे रोहित शर्मा, शुरू की प्रैक्टिस

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल 2022 की तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने अपनी प्रैक्टिस की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। 

रोहित को हाल ही में टीम इंडिया की फुल टाइम कैप्टेंसी मिली है। रोहित की कप्तानी में सभी फॉर्मेंट में टीम इंडिया ने लाजवाब प्रदर्शन किया है।

अब इस सलामी बल्लेबाज की नजरें मुंबई को रिकॉर्ड 6ठां खिताब जीताने पर होगी। आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है।

टूर्नामेंट का पहला मैच गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और उप-विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है। 

मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से करेगी। ये मैच दोपहर में खेला जाएगा।

इस आईपीएल के लिए मुंबई ने रोहित शर्मा के साथ जसप्रीत बुमराह किरोन पोलार्ड और सूर्यकुमार के रूप में चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था।

नीलामी में उन्होंने ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था।

नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

Open Hands

Thanks For  Watching