Movies

Entertainment

Relaese in sep 21

Bollywood

सितम्बर माह में बॉलीवुड की कई खास फिल्में आने वाली हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कौनसी—कौनसी खास फिल्मों का आप इंतजार कर सकते हैं। कार्तिक आर्यन, सनी लियोन, अजय देवगन, प्रियंका चौपड़ा, रणबीर कपूर, रणवीरसिंह, अजय देवगन, रणदीप हुड्डा जैसे कलाकारों की फिल्में दस तारीख तक रिलीज हो जाएंगी।

Dhamaka

5 सितम्बर को कार्तिक आर्यन की धमाका आएगी। यह कोरियन फिल्म टेरर लाइव की रीमेक है और कार्तिक पत्रकार की भूमिका में हैं। पत्रकार की जिंदगी तब बदलती है जब वह मुंबई आतंकी हमले को कवर करता है।

Anamkika

5 सितम्बर को अनामिका रिलीज होगी। यह एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विक्रम भट्ट कर रहे हैं। फिल्म के कलाकारों में बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस 'सनी लियोन' मुख्य भूमिका में हैं।

mard

मर्द एक बॉलीवुड नए जमाने की प्रेम कहानी है, जो साई कबीर द्वारा निर्देशित और राजू चड्ढा और राहुल मित्रा द्वारा निर्मित है। फिल्म स्टार रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं। यह छह सितम्बर को रिलीज होगी।

Andaz Apna Apna 2

अंदाज़ अपना अपना—2 एक बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। देखना है यह जोड़ी 6 सितम्बर को हंगामा मचा पाएगी?

Jungle Cry

जंगल क्राई एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन सागर बल्लारी ने किया है। फिल्म स्टार अभय देओल मुख्य भूमिका में हैं। जंगल क्राई रग्बी आधारित सच्ची कहानी पर आधारित है। यह आठ सितम्बर को रिलीज होगी।

Thank God

8 सितम्बर को रिलीज होनी प्रस्तावित थैंक गॉड एक बॉलीवुड कॉमेडी-ड्रामा है, जिसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। फिल्म स्टार अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

Ekees | 21

परमवीर चक्र विजेता अरुण क्षेत्रपाल की जीवनी पर आधारित यह मूवी 21 एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। फिल्म स्टार वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं। 9 सितम्बर को रिलीज होगी।

Badhai Do

फिल्म बधाई हो आपने देखी होगी। बधाई दो मूवी बधाई हो का सीक्वल है, जिसमें राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। यह भी नौ सितम्बर को ही रिलीज होगी। ऐसे में कड़ी टक्कर मिलेगी।

Chandigarh Kare Ashiqee

फिल्म बधाई हो आपने देखी होगी। बधाई दो मूवी बधाई हो का सीक्वल है, जिसमें राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। यह भी नौ सितम्बर को ही रिलीज होगी। ऐसे में कड़ी टक्कर मिलेगी।

Sheela

10 सितम्बर को आने वाली शीला एक जीवनी-ड्रामा है। निर्देशन बैरी लेविंसन ने किया है। प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में है। शीला मां आनंद शीला के जीवन पर आधारित होगी जो ओशो रजनीश आश्रम की प्रबंधक थी।

Singham 3

सिंघम 3 एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। फिल्म स्टार अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। यह सिंघम सीरीज का सिक्वल होगा। यह दस सितम्बर को रिलीज होगी।

Stories

More

Click www.nayaindia.com