Shahnaz Gill Saree Look
Bollywood
Source : shehnaazgill/Instagram
रियलिटी शो बिग बॉस 13 ने पंजाब की शहनाज गिल की किस्मत बदल कर रख दी। इसी रियलिटी शो के जरिए शहनाज ने घर-घर में पहचान हासिल की है।
शहनाज के लिए परिचय देने की जरूरत नहीं रह गई है। शहनाज कभी अपने गानों के कारण, तो कभी लुक्स की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी ही रहती हैं।
शहनाज के चाहने वाले उनके बारे में हर बात जानने के लिए बेताब रहते हैं। शहनाज कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करतीं।
शहनाज का सोशल मीडिया लवर हैं। फैंस को लगभग हर दिन उनका नया अवतार देखने को मिल जाता है। अब फिर से शहनाज ने दिलकश अदाएं दिखाई हैं।
शहनाज गिल को फोटोज में उन्हें ब्लैक कलर की शिमरी साड़ी पहने देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने कट-स्लीव्स ब्लाउज पहना हुआ है।
शहनाज ने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए मिनिमल मेकअप किया है न्यूड मेकअप की वजह से ब्लैक साड़ी में शहनाज का लुक निखर रहा है।
शहनाज ने एक हाथ में डायमंड का कंगन भी पहना हुआ है। हर कोई उनकी इन कातिलाना अदाओं पर फिदा दिखाई दे रहा है।
शहनाज की इन तस्वीरों पर कुछ ही देर में लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। लोग उन्हें हॉट बताते हुए ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं।