Shehnaaz Gill Became the Bride
Bollywood
शहनाज गिल अपनी चुलबुली अदाओं के कारण काफी सुर्खियों में रहती है। शहनाज अपने अलग-अलग लुक से वह सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड पर बनी रहती हैं।
शहनाज गिल का इंटरनेट पर एक और लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह दुल्हन के लिबास में दिखाई दे रही हैं।
शहनाज गिल ने इस दुल्हन के लिबास को पहन अहमदाबाद में एक फैशन शो में दिल्ली के फेमस फैशन डिजाइनर समंत चौहान के लिए रैम्प वॉक किया है।
वीडियो में शहनाज गिल माथे पर लाल बिंदी, मांग टीका, हैवी झुमका, नाक में नथ, बालों में गजरा और भारी भरकम लाल लहंगे में दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं।
लाल सुर्ख लहंगे में एकदम दुल्हन जैसी दिख रही शहनाज बेहद प्यारी लग रही हैं। हैवी गोल्डन ज्वैलरी वह बेहद शानदार दिख रही है।
शोज टॉपर बन शहनाज गिल ने रैंप पर जमकर डांस भी किया। उनके इस अंदाज ने एक बार फिर फैंस को उनका मुरीद बना दिया।
वीडियो में शहनाज पहले दुल्हन बनकर स्टेज पर उतरती हैं। इसके बाद थोड़ा शर्माती हैं। आगे वीडियो में शहनाज डिजाइनर के साथ री-एंट्री करती हैं।