अपने बोल्ड अंदाज से लोगों को दीवाना बनाने वाली शर्लिन चोपड़ा का आज जन्मदिन है। हैदराबाद में जन्मी शर्लिन चोपड़ा ने तेलुगु और हिंदी भाषा की कई फिल्मों में काम किया लेकिन उनके हाथ हर बार निराशा ही लगी।
फिल्मी दुनिया में अपना सिक्का ना जमने के बाद ही उन्होंने न्यूड और बोल्ड फोटोशूट करना शुरू कर दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि शर्लिन ने महज 15 साल की उम्र में ही खुद का मेकओवर करने की ठान ली थी?
शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि टीनएज में उन्हें कोई लड़का देखना पसंद नहीं करता था। शर्लिन भी अपनी किताबी दुनिया में खोई रहती थी और उन्हें पार्टियों में जाने से लेकर घूमने-फिरने में कोई भी दिलचस्पी नहीं थी।
शर्लिन चोपड़ा की जिंदगी में तब अहम मोड़ आया जब वो सिर्फ 15 साल की थी। इसी उम्र में शर्लिन चोपड़ा ने खुद का मेकओवर करने की ठानी।
इसके बाद तो शर्लिन चोपड़ा का मन फिर कभी पढ़ाई में लगा ही नहीं। शर्लिन चोपड़ा ने अपने स्टाइल और फैशन पर खूब काम किया। इसके बाद उन्हें मिस आंध्र प्रदेश का टाइटल भी मिला।
शर्लिन चोपड़ा ने फिल्मी दुनिया में नाम कमाने का फैसला लिया। साल 2005 में शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म टाइमपास से अपना डेब्यू किया। इसके बाद कई फिल्मों में उन्हें छोटे-मोटे रोल करते हुए देखा गया।
शर्लिन चोपड़ा के करियर में तब बड़ा मोड़ आया जब उन्होंने एक प्लेबॉय मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इस वाकये के बाद शर्लिन चोपड़ा को लेकर खूब विवाद हुआ।
यहीं से शर्लिन चोपड़ा अपने फिल्मी करियर को भी संभाल नहीं पाईं और फिर वो अपने बोल्ड फोटोशूट और वीडियो के जरिए सुर्खियों में रहने लगीं।