भारत के 21 परमवीर 

Written by Pradeep Singh

हमारे साथ जानिए देश के 21 परमवीरों को

परमवीर चक्र युद्धकाल में असााधरण वीरता दिखाने वाले सैनिकों को दिया जाता है। अब तक 21 लोग ही यह सम्मान पा सके हैं। इनमें से 14 को यह सम्मान मरणोपरांत मिला है। 

मेजर सोमनाथ शर्मा

भारत के परमवीर

भारत के पहले परमवीर चक्र अलंकृत थे मेजर सोमनाथ शर्मा। कश्मीर पर कबाईली आक्रमण के वक्त 3 नवम्बर 1947 को शहीद हुए।

नायक यदुनाथ सिंह

भारत के परमवीर

1947 के भारत पाक युद्ध में 6 फरवरी 1948 को शहीद हुए। ये राजपूत रेजीमेंट के जवान थे। 31 वर्ष की उम्र में शहादत पाई थी।

राम राघोबा राणे

भारत के परमवीर

सैकण्ड लेफ्टीनेंट राणे महाराष्ट्र के रहने वाले थे। इन्हें कश्मीर में 8 अप्रैल 1948 को एक्शन के चलते परमवीर चक्र दिया गया।

पीरूसिंह शेखावत 

भारत के परमवीर

कंपनी हवलदार मेजर पीरूसिंह शेखावत राजस्थान के बेरी निवासी थे। 17 जुलाई 1948 को कश्मीर में शहीद हुए थे। मरणोपरांत परमवीर चक्र।

करम सिंह

भारत के परमवीर

लांस नायक करम सिंह को 13 अक्टूबर 1948 को कश्मीर में वीरता दिखाने के लिए परमवीर चक्र प्रदान किया गया था।

गुरबचनसिंह सालरिया

भारत के परमवीर

कांगो पीस मिशन में 26 वर्ष के कप्तान गुरबचनसिंह आतंकियों से लड़ते हुए 5 दिसम्बर 1961 को शहीद हुए थे।

मेजर धन सिंह थापा

भारत के परमवीर

भारत चीन युद्ध के बाद मेजर थापा परमवीर चक्र से अलंकृत हुए। इनके निधन की घोषणा कर दी गई थी, लेकिन ये चीन में बंधक थे।

सूबेदार जोगीन्दरसिंह

भारत के परमवीर

23 अक्टूबर 1962 को भारत चीन युद्ध में शहीद हुए थे। बर्मा युद्ध और भारत—पाक 1947 का युद्ध भी वीरता से लड़ा था।

मेजर शैतानसिंह

भारत के परमवीर

18 नवम्बर 1962 को भारत चीन युद्ध में शहीद हुए थे। ये कुमाउं रेजीमेंट में थे और राजस्थान के रहने वाले थे।

अब्दुल हमीद

भारत के परमवीर

कंपनी क्वार्टरमास्टर हवलदार अब्दुल हमीद को 10 September 1965 को भारत पाक युद्ध में शहादत मिली।

 ए तारपोरे

भारत के परमवीर

16 September 1965 को भारत पाकिस्तान युद्ध में ले. कर्नल तारपोरे अप्रतिम शौर्य का प्रदर्शन करते हुए शहीद हुए थे।

अल्बर्ट एक्का

भारत के परमवीर

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में लांसनायक एक्का 3 Dec 1971 को 28 वर्ष की उम्र में शहीद हुए थे। मूलत: रांची बिहार के थे।

निर्मलजीत सिंह सेखों

भारत के परमवीर

फ्लाइंग आफीसर निर्मलजीत सिंह सेखों ने 14 December 1971 को 28 वर्ष की उम्र में शहादत पाई। IAF से एकमात्र।

अरुण क्षेत्रपाल

भारत के परमवीर

सबसे कम उम्र 21 में शहीद परमवीर। 16 Dec 1971 को भारत—पाक युद्ध में राजस्थान के बसन्तर युद्ध में शहीद हुए थे।

मेजर होशियार सिंह

भारत के परमवीर

1971 के भारत पाक युद्ध में असाधारण वीरता के लिए परमवीर चक्र प्रदान किया गया। 1965 का युद्ध भी लड़ा था।

सूबेदार बाना सिंह

भारत के परमवीर

पाकिस्तान के कब्जे से कायद पोस्ट छुड़ाने को किए आपरेशन राजीव के लिए परमवीर चक्र। अभी 71 वर्ष उम्र।

आर. परमेश्वरन

भारत के परमवीर

25 November 1987 को श्रीलंका में शहीद हुए थे। मेजर परमेश्वरन को मरणोपरांत परमवीर चक्र दिया गया।

मनोज कुमार पाण्डे

भारत के परमवीर

3 July 1999 को कारगिल युद्ध में मात्र 24 वर्ष की उम्र में शहीद हुए कैप्टन मनोज पांडे को मरणोपरांत परमवीर चक्र।

योगेन्द्रसिंह यादव

भारत के परमवीर

19 वर्ष की उम्र में यह मैडल पहनने वाले पहले सैनिक। कारगिल में उत्कृष्ट वीरता दिखाई। अभी आनरेरी कैप्टन हैं।

संजय कुमार

भारत के परमवीर

कारगिल युद्ध में वीरता के लिए राइफलमैन संजय कुमार को परमवीर चक्र प्रदान किया गया। अभी वे 45 वर्ष के हैं।

विक्रम बत्रा 

भारत के परमवीर

7 जुलाई 1999 को कारगिल में तिरंगा फहराने वाले शेरशाह उर्फ विक्रम बत्रा को मरणोपरांत परमवीर चक्र प्रदान किया गया।

तीन परमवीर हमारे बीच

अभी तीन परमवीर बाना सिंह, संजय कुमार और योगेन्द्रसिंह यादव हमारे बीच मौजूद हैं।

Stories

More

Click www.nayaindia.com