Shubman Gill made Record
Pic Credit : BCCI
टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल इन दिनों काफी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों में 360 रन बनाए।
Pic Credit : BCCI
शुभमन ने इस सीरीज में एक दोहरा शतक और शतक लगाया। इन पारियों की बदौलत उन्होंने इस साल होने वाले वनडे वर्ल्डकप टीम में जगह पक्की कर ली है।
Pic Credit : BCCI
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर शुभमन ने धवन का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
Pic Credit : BCCI
शुभमन ने कल खेले गए मैच में 78 गेंदों में 112 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। यह उनका चौथा शतक था।
Pic Credit : BCCI
शुभमन ने चार शतक जड़ने के लिए 21 वनडे पारियां खेली है। वहीं धवन ने 24 वनडे पारियों में चार शतक लगाने का कीर्तिमान हासिल किया था।
Pic Credit : BCCI
केएल राहुल ने 32 वनडे पारियों में चार शतक जड़े थे तो वही स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 33 वनडे पारियों में चार शतक जड़े थे।
Pic Credit : BCCI
शुभमन की इन शानदार पारियो ने बता दिया है कि वह आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट में बड़ा नाम बन सकते हैं।
Pic Credit : BCCI
शुभमन की शानदार पारियों की वजह से ही टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने में कामयाब रही।
Pic Credit : BCCI
इसी तरह की नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें और जुड़े रहे नया इंडिया के साथ.