बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। इस बीच वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं।
अब सोनम ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। सोनम इसमें काफी खूबसूरत लग रही हैं।
फोटोज में आप देखेंगे कि सोनम ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना है और उन्होंने इसे ऐसे कैरी किया हुआ है जैसे कोई महारानी हो। इसके साथ ही सोनम ने हैवी नेकलेस और इयरिंंग्स पहने हैं।
सोनम इसमें अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है।
सोनम की इन फोटोज पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक कमेंट कर रहे हैं। वहीं सोनम के पिता अनिल कपूर ने इस पर दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है।
सोनम ने मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। वह प्रेग्नेंसी के चौथे महीने में हैं। सोनम की इस अनाउंसमेंट से परिवार से लेकर फैंस काफी खुश हुए थे। सभी ने दोनों को बधाई दी थी।
बता दें कि काफी समय से सोनम की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थीं। हालांकि हर बार एक्ट्रेस खबरों को गलत बताती थीं। हालांकि फिर सोनम ने खुद इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर किया।
बता दें कि सोनम ने आनंद से साल 2018 में शादी की थी। शादी के बाद वह मुंबई में रहकर काम करतीं और फिर पति के साथ लंदन में रहतीं। हाल ही में सोनम मुंबई आई हैं।