इस हफ्ते कॉमेडियन द कपिल शर्मा शो में एक्टर कवि शैलेश लोढ़ा पहुंचे तो लोगों ने उनकी क्लास लगा दी है। शैलेष को उनकी पुरानी बात को लेकर लोग ट्रोल कर रहे हैं।

Credit : insta shailesh Lodha

अपनी कॉमेडी से कपिल ने दर्शकों के मन में अलग जगह बनाई। उनके शो 'द कपिल शर्मा शो' में कई बड़े-बड़े सितारे प्रमोशंस के लिए आते हैं।

Credit : insta shailesh Lodha

'द कपिल शर्मा शो' के आगामी एपिसोड में सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता की भूमिका निभाने वाले कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा नजर आएंगे।

Credit : insta shailesh Lodha

एपिसोड ऑन-एयर होने से पहले ही वह सोशल मीडिया पर छा गए हैं और उनकी पुरानी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Credit : insta shailesh Lodha

दरअसल शैलेश लोढ़ा की वायरल हो रही ये क्लिप कुछ साल पहले एक कवि सम्मलेन की है। जिसमें शैलेश लोढ़ा कपिल शर्मा की कॉमेडी की आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। 

Credit : insta shailesh Lodha

शैलेश कह रहे हैं, 'मैं कुछ कार्यक्रम देखता हूं तो मुझे शर्म आती है। एक दादी जो हर व्यक्ति को चूमना चाहती है, एक ऐसी बुआ जो शादी के लिए बेताब है। 

Credit : insta shailesh Lodha

वहां एक पति है जो अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता है। लेकिन मैं उस कार्यक्रम में काम करता हूं, जहां बेटा हर बात के लिए अपने पिता के पैर छूता है। 

Credit : insta shailesh Lodha

इंटरनेट पर यूजर्स ने उनकी इस पुरानी क्लिप को शेयर करते हुए उनकी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो में कवि शैलेश लोढ़ा ने कपिल की धज्जियां उड़ा दी थी'। 

Credit : insta shailesh Lodha

कमेंट सेक्शन में लोग ट्रोल करते हुए आलोचना कर रहे हैं । यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शैलेश जी ये क्या किया,आपने जिस शो के बारे में बोला अब उसी शो में चले गए।  

Credit : insta shailesh Lodha

दूसरे यूजर ने लिखा, 'शैलेश लोढ़ा कैसे आ गए इस शो पर ये तो बुराई करते थे शो की। पैसा अच्छों-अच्छों को बदल देता है'।  

Credit : insta shailesh Lodha

सोनी टीवी ने अपने आगामी एपिसोड का प्रोमो जारी किया है, जिसमें शैलेश लोढ़ा और कपिल शर्मा पैसों और काम को लेकर एक-दूसरे की खिंचाई और मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।   

Credit : insta shailesh Lodha

शैलेश लोढ़ा के अलावा पॉपुलर मेरठी, संजय झाला और मुमताज नसीम जैसे कवि कपिल के शो में शामिल हुए। कुछ लोग शो में इन दोनों को साथ में देखने के लिए उत्सुक नजर आए।

Credit : insta shailesh Lodha

Stories

More

Click www.nayaindia.com