रनों के लिहाज से भारतीय टीम की अब तक की
सबसे बड़ी
जीत
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाल रनों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया.
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 372 रन से करारी शिकस्त दी जो रनों के लिहाज से भारतीय क्रिकेट टीम की अब तक की सबसे बड़ी जीत है.
इससे पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत साल 2015 में हासिल हुई थी जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिल्ली के मैदान में 337 रन से मात थी.
अब 6 साल बार 'विराट सेना' को अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाबी हासिल हुई.
रनों के लिहाज से टीम इंडिया की सबसे बड़ी टेस्ट जीत
1. 372 रन बनाम न्यूजीलैंड (2021)
2. 337 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका (2015)
3. 321 रन बनाम न्यूजीलैंड (2016)
4. 320 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (2008)
टीम इंडिया की ये बड़ी जीत उनके गेंदबाजों के बिना मुमकिन नहीं थी. भारत की तरफ से जयंत और अश्विन 4-4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई.
वहीं अक्षर पटेल ने 1 विकेट हासिल किया. वहीं इस पारी में मोहम्मद सिराज और उमेश यादव की झोली खाली रही.
मैच की समरी
भारत-325 (पहली पारी)
न्यूजीलैंड-62 (पहली पारी)
भारत-276/7d (दूसरी पारी)
न्यूजीलैंड-167 (दूसरी पारी)
नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें
Click
Open Hands
Thanks
For
Watching