Yash Chavde
Pic Credit : Maharashtra Times
क्रिकेट में कितने ही बड़े रिकॉर्ड बने और टूटे हैं। कभी कोई टीम बड़ा स्कोर बना देती है तो कभी किसी खिलाड़ी के नाम रिकॉर्ड दर्ज हो जाता है।
Pic Credit : BCCI
क्या आपने सोचा है कि कोई खिलाड़ी 500 रन अकेले मैच में बना लेगा। ऐसा कर दिखाया है महाराष्ट्र के एक 13 साल के लड़के ने।
Pic Credit : Patrika
इस खिलाड़ी का नाम है यश चावडे। यश चावडे ने मुंबई इंडियंस जूनियर स्कूल टूर्नामेंट में 508 रनों की नाबाद पारी खेली।
Pic Credit : Mumbai Indians
यश चावडे की टीम सरस्वती विद्यालय ने नागपुर में शुक्रवार को खेले गए 40-40 ओवर के इस मैच में बिना विकेट खोए 714 रन बना दिए।
Pic Credit : Maharashtra Times
यश चावडे ने अपनी पारी में 178 गेंदों पर 81 चौके और 18 छक्के जड़े। जवाब में सिद्धेश्वर विद्यालय की टीम 5 ओवर में 9 रन पर ऑल आउट हो गई।
Pic Credit : Patrika
किसी भी इंटर स्कूल सीमित ओवरों के क्रिकेट मैच में 500 या इससे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले यश चावडे पहले भारतीय बन गए हैं।
Pic Credit : DNP India
इंटर स्कूल सीमित ओवरों के क्रिकेट मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड श्रीलंका के चिरथ सेलेपेरुमा के नाम है।
Pic Credit : Daily News
श्रीलंका के चिरथ सेलेपेरुमा ने पिछले साल 2022 में अपने देश में अंडर-15 मैच के में 553 रनों की पारी खेली थी।
Pic Credit : Daily News
इसी तरह की नई वेब स्टोरी के लिए यहाँ क्लिक करें और जुड़े रहे नया इंडिया के साथ.