Virat Kohli and Anushka Sharma in Maldives
अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही है। हाल ही में अनुष्का शर्मा व विराट कोहली को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।
अनुष्का ने वेकेशन से पति विराट के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही है। दोनों फोटोज में रोमांटिक अंदाज में नज़र आए।
अनुष्का ने इंस्टा स्टोरी में विराट के साथ फोटो शेयर की है। तस्वीर में अनुष्का डीप नेक प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही है।
फोटो में अनुष्का शर्मा ने गले में पेंडेड पहना हुआ है। अनुष्का शर्मा बिना मेकअप लुक में दिखाई दे रही है।
विराट ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों समंदर किनारे दिखाई दे रहे हैं। लेकिन वामिका कही नहीं दिखाई दे रही है।
विराट कोहली व अनुष्का इस समय मालदीव में वेकेशन एन्जॉय करते दिखाई दे रहे है। फैंस इस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट बात करें तो अनुष्का बहुत जल्द फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली है। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस 3 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही है।