सोशल मीडिया में भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली और मशहूर जोड़ियों में से हैं।
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के साथ उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा और बेटी वमिका भी साउथ अफ्रीका गई हुई हैं। सोशल मी़डिया में फैंस इनके फोटो और वीडियो को काफी पसंद करते हैं।
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वमिका अपनी मम्मी को मम्मा कहने की कोशिश कर रही हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
हालांकि इस वीडियो में ना तो अनुष्का दिख रही हैं और ना ही वमिका लेकिन वमिका को आवाज को वीडियो में सुना जा सकता है। एक फैन पेज से ये वीडियो शेयर किया गया है।
कई फैंस इसे साल के बेस्ट वीडियो में से एक कह रहे हैं। विराट-अनुष्का ने अपनी बेटी वमिका को लोगों की नजर से दूर रखने का फैसला लिया है।
वो दोनों मिका की तस्वीरें शेयर करते हैं। लेकिन ये ध्यान रखते हैं कि उसका चेहरा ना दिखे। विराट-अनुष्का मीडिया से भी उनकी बेटी की फोटो ना लेने की रिक्वेस्ट कर चुके हैं।
टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका दौरे के बात करें तो सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रच दिया है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे हैं।