Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश

भारत की प्रमुख फर्नीचर निर्माता कंपनी, गीकेन सीटिंग कलेक्शन ने मंगलवार को कहा कि उसने विनिर्माण क्षमता बढ़ाने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने, रोबोटिक मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमेशन और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में 350 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है।

उसका कहना है कि यह निवेश इंस्टीट्यूशनल, कॉर्पोरेट और कंज्यूमर बिजनेस में बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगा। साथ ही, कंपनी मौजूदा बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत करेगी और अपने वितरण नेटवर्क तथा ग्राहकों के साथ संबंधों को और बेहतर बनाएगी। कंपनी ने 2030 तक 3,000 करोड़ रुपये के वार्षिक राजस्व का लक्ष्य रखा है।

Also Read : भ्रष्टाचार के आरोपों पर मंगोलियाई राष्ट्रपति का इस्तीफा

कंपनी ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि वह मजबूत इंस्टीट्यूशनल कारोबार को और बेहतर बनाने के साथ-साथ, उपभोक्ता फर्नीचर मार्केट में भी अपनी उपस्थिति तेजी से बढ़ा रही है। इसके लिए वह, विनिर्माण क्षमताओं का विस्तार करने और ई-कॉमर्स तथा एक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर के माध्यम से अपने कंज्यूमर पोर्टफोलियो को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

विज्ञप्ति के अनुसार कंपनी ने तीन दशक के कारोबार में 35,000 से अधिक प्रोजेक्ट पूरे किए हैं तथा विभिन्न फर्नीचर श्रेणियों में 1,100 से अधिक डिजाइनों का पोर्टफोलियो तैयार किया है। कंपनी के पास लगभग सात लाख वर्ग फुट में फैली छह विनिर्माण इकाइयां हैं।

गीकेन सीटिंग कलेक्शन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक साहिल मंगला ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में, इंस्टीट्यूशनल और कॉर्पोरेट बिजनेस गीकेन की वृद्धि का आधार रहे हैं। वर्ष 2030 के अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते हुए, इस सेगमेंट को और मजबूत करना हमारी मुख्य प्राथमिकता बनी रहेगी, साथ ही, हम कंज्यूमर फर्नीचर मार्केट में भी बड़े अवसर देख रहे हैं।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version