Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

भ्रष्टाचार के आरोपों पर मंगोलियाई राष्ट्रपति का इस्तीफा

मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना ने मंगलवार को पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने यह फैसला विपक्षी दलों द्वारा एक सरकारी रेलवे परियोजना से वित्तीय लाभ उठाने का आरोप लगाए जाने के बाद लिया।

मंगोलिया के प्रेसिडेंसी लॉ के तहत, उनका इस्तीफा स्वीकार करने या न करने का आखिरी फैसला देश की 126 सदस्यों वाली सदन ‘स्टेट ग्रेट खुराल’ के हाथ में है। यह तभी प्रभावी होगा, जब सदन से इसे मंजूरी मिलती है।

Also Read : दक्षिण अफ्रीका में डबल फायरिंग, 17 की गई जान

श्री उखना ने कहा कि वह जांचकर्ताओं के साथ पूरा सहयोग करेंगे। श्री उखना वर्ष 2021 में मंगोलियन पीपुल्स पार्टी की प्रचंड जीत के साथ सत्ता में आए थे, जब पार्टी ने विधायिका में बहुमत हासिल किया था। प्रधानमंत्री भी इसी पार्टी से हैं।

हाल के वर्षों में यह पार्टी आंतरिक कलह से जूझ रही है और देश में महज नौ महीनों के भीतर तीन प्रधानमंत्री पदभार संभाल चुके हैं।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version