Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सरकार ने सोने का आयात शुल्क मूल्य घटाया

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट को देखते हुए सरकार ने सोने के आयात शुल्क मूल्य में मंगलवार से 96 डॉलर प्रति दस ग्राम की कटौती की है।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि 24 नवंबर से सोने का आयात शुल्क मूल्य 1,149 डॉलर प्रति दस ग्राम होगा। इससे पहले यह 1,245 डॉलर प्रति दस ग्राम था।

चांदी के आयात शुल्क मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 1,496 डॉलर प्रति किलोग्राम पर बना रहेगा।

Also Read : वैभव सूर्यवंशी ने 40 गेंदों में ठोके 151 रन

आयात शुल्क मूल्य वह कीमत है, जिसके आधार पर ऐसी वस्तुओं पर आयात शुल्क लगाया जाता है, जिनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बदलती रहती है। आम तौर पर हर पखवाड़े इसकी समीक्षा की जाती है, लेकिन कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव होने की स्थिति में बीच में भी समीक्षा की जा सकती है।

सोने के आयात शुल्क मूल्य में पिछली बार 14 नवंबर को और चांदी के आयात शुल्क मूल्य में 20 नवंबर को बदलाव किया गया था।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version