Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

खुदरा महंगाई की दर स्थिर रही

Retail Inflation

Retail Inflation

नई दिल्ली। खाने पीने की चीजों की महंगाई में बढ़ोतरी के बावजूद फरवरी के महीने में खुदरा  महंगाई की दर लगभग स्थिर रही। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2024 में खुदरा महंगाई की दर 5.09 फीसदी पर रही। इससे पहले जनवरी 2024 में महंगाई दर 5.10 फीसदी रही थी। इस तरह खुदरा महंगाई की दर बहुत मामूली कमी हुई है।

गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने महंगाई दर को दो से छह फीसदी के बीच रखने का लक्ष्य तय किया है। उसके हिसाब से आदर्श महंगाई दर चार फीसदी है। Retail Inflation

बहरहाल, फरवरी के महीने में खाने पानी की चीजों की महंगाई दर जनवरी के 8.30 से बढ़ कर 8.66 फीसदी पहुंच गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ग्रामीण महंगाई दर बिना किसी बदलाव के 5.34 फीसदी रही, जबकि शहरी महंगाई दर 4.92 फीसदी से घटकर 4.78 फीसदी पर आ गई। सरकार ने इसके साथ ही औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े भी जारी किए।

इसके मुताबिक जनवरी 2024 में आईआईपी की दर दिसंबर 2023 के 4.2 मुकाबले 3.8 फीसदी दर्ज की गई है। अगर महीना दर महीना आधार पर देखें तो आईआईपी की दर में गिरावट आई है।

Exit mobile version