चार के करीब पहुंची खुदरा महंगाई
नई दिल्ली। खुदरा महंगाई दर में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। सरकार की ओर से जारी मई के आंकड़ों के मुताबिक मई महीने में खुदरा महंगाई दर बढ़ कर 3.93 फीसदी पहुंच गई है। इससे पहले अप्रैल में खुदरा महंगाई दर 3.48 फीसदी थी। पिछले पांच महीने में पहली बार खुदरा महंगाई दर भारतीय रिजर्व की ओर से तय लक्ष्य के करीब पहुंच गई है। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने दो से छह फीसदी के बीच महंगाई दर रखने का लक्ष्य तय किया है। इसका मकसद महंगाई दर को चार फीसदी के आसपास रखना है। बहरहाल, 2026 की...