नई दिल्ली। भारत में खुदरा महंगाई दर में कमी आई है। अप्रैल के महीने में यह घट कर 3.16 फीसदी पर आ गई। यह महंगाई का करीब छह साल का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले जुलाई 2019 में महंगाई दर 3.15 फीसदी रही थी। बताया जा रहा है कि खाने पीने के सामान की कीमतों में लगातार नरमी के कारण खुदरा महंगाई दर घटी है। इससे पहले मार्च महीने में खुदरा महंगाई दर 3.34 फीसदी रही थी। यह महंगाई का 67 महीने का निचला स्तर था।
मंगलवार 13 मई को केंद्र सरकार की ओर से खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किए गए। गौरतलब है कि महंगाई के बास्केट में करीब 50 फीसदी योगदान खाने पीने की चीजों का होता है। इसकी महीने दर महीने की महंगाई 2.69 फीसदी से घट कर 1.78 फीसदी हो गई है। अप्रैल महीने में ग्रामीण महंगाई दर 3.25 से घट कर 2.92 फीसदी हो गई है। वहीं शहरी महंगाई 3.43 से घटकर 3.36 फीसदी हो गई है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


