राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अयोध्या में 30 लाख दीये जलाए गए

अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले इस बार की दिवाली को उत्तर प्रदेश सरकार ने खास बनाया। इस साल अयोध्या में 10वां दीपोत्सव मनाया गया। सरयू नदी के किनारे 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए गए। राम की पैड़ी और सरयू घाट पर लेजर शो के जरिए राम कथा दिखाई गई। देश के उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी दीपोत्सव के कार्यक्रम में शामिल हुए। हालांकि पहले खबर थी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे।

बहरहाल, दीये जलाने से पहले अयोध्या में करीब तीन घंटे तक शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें 21 झांकियां शामिल थीं। इनमें रामायण के सातों कांड दिए गए। शाम में सरयू नदी के किनारे स्थित 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीये जलाए गए। हर साल की तरह इस साल भी देश के अलग अलग हिस्सों से लोग दीपोत्सव देखने पहुंचे थे।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment