राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल भी सेना के जवानों के साथ ही दिवाली मनाएंगे। दिवाली की पूर्व संध्या पर शनिवार को देशवासियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने खुद इस बात की जानकारी दी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वे कहां पर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा में आईएनएस विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई थी। वहां उन्होंने करीब 40 मिनट तक भाषण भी दिया था।

बहरहाल, शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करके दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी वे सेना के जवानों के बीच दिवाली मनाएंगे। उन्होंने कहा, ‘नमस्ते, दीपावली का पावन पर्व, पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनाएं, आपका ये पर्व आपका आगे का समय सब कुछ सुख शांति और समृद्धि से भरा रहे।मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दीपावली मनाता हूं। और हर साल आप जानते हैं देश के वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्यक्रम है। इस बार भी जारी रहेगा। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं’।

इससे पहले शनिवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित उप राष्ट्रपति भवन में उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। उन्होंने भगवान की आरती की, राधाकृष्णन ने उन्हें तिलक लगााया और उपहार दिए। गौरतलब है कि रविवार, आठ नवंबर को देश और पूरी दुनिया में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment