चढ़ावा चोरी के आरोपियों के यहां छापा
लखनऊ। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों के यहां रविवार को छापा पड़ा। ये आरोपी अभी जेल में हैं और सोमवार को पुलिस इनको रिमांड पर ले सकती है। उससे पहले जेल में बंद सभी आठ आरोपियों के घरों पर रविवार सुबह सात बजे पुलिस की आठ टीमों ने एक साथ छापेमारी की। इस दौरान तीन आरोपियों के घर पर ताला लगा था। पुलिस ने पड़ोसियों से सवाल जवाब किए। बताया जा रहा है कि चंपत राय के करीबी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर पर ताला लगा मिला। फिर भी...