Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार

Indian Stock Market

Maharashtra, Jan 18 (ANI): File photo of Bombay Stock Exchange (BSE) building as Sensex slips by 439.77 points, currently at 48,594.90. Nifty down by 152.45 points, currently at 14,281.25., in Mumbai on Monday. (ANI Photo)

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार के सत्र में लाल निशान में हुई। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 808 अंक या 1.07 प्रतिशत की गिरावट 74,435 और निफ्ट 274 अंक या 1.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,033 पर था। 

बाजार में चौतरफा गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार पीएसयू बैंक और ऑटो गिरावट का नेतृत्व कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी ऑटो टॉप लूजर्स थे। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी मेटल और निफ्टी इन्फ्रा गेनर्स थे। केवल निफ्टी आईटी ही हरे निशान में था।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 561 अंक या 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 54,769 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 130 अंक या 0.82 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,766 पर था। 

सेंसेक्स पैक में एचसीएल टेक, टीसीएस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और ट्रेंट गेनर्स थे। इटरनल, बजाज फिनसर्व,एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, एलएंडटी, एमएंडएम, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीईएल, मारुति सुजुकी, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक और पावर ग्रिड लूजर्स थे।

Also Read : नाटो पर बिफरे ट्रंप, बोले- ‘मदद नहीं की, ये समय कभी भूलना मत’

एशियाई बाजारों में टोक्यो, सोल और जकार्ता हरे निशान में खुले थे, जबकि शंघाई, हांगकांग लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुए थे। 

पीएल कैपिटल के एडवाइजरी हेड, विक्रम कसाट ने कहा कि अमेरिकी टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता के लिए शुक्रवार की समय सीमा नजदीक आ रही थी। हालांकि,फिर समय सीमा बढ़ा दी गई।

बाजार बंद होने के 11 मिनट बाद ट्रंप ने कहा कि अमेरिका सोमवार, 6 अप्रैल को शाम 8 बजे (पूर्वी समय) तक ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यह नई समय सीमा ईरानी सरकार के अनुरोध पर तय की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि खबरों के आधार पर बाजार में होने वाले अल्पकालिक उतार-चढ़ाव को देखते हुए, निवेशकों के पास सीमित मौके हैं।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) विक्रेता बने हुए हैं और बुधवार को 1,805.37 करोड़ रुपए की इक्विटी में बिकवाली की। घेरलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,429.78 करोड़ रुपए की खरीदारी की। 

Pic Credit : ANI

Exit mobile version