शेयर बाजारों में चौतरफा लिवाली, सेंसेक्स 544 अंक उछला
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीद में सोमवार को शेयर बाजारों में तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 544 अंक की बढ़त में बंद हुआ। सेंसेक्स करीब 800 अंक की मजबूती के साथ खुला और अंत में पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 544.39 अंक (0.70 प्रतिशत) ऊपर 78,639.03 अंक पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 390.70 अंक यानी 1.6 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,774.30 अंक पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सोमवार से ईरान के साथ शांति वार्ता फिर से शुरू हो सकती है।...