राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

गिरावट से उबरे शेयर बाजार, सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को लगभग पूरे दिन गिरावट में रहने के बाद आखिरी समय में हुई लिवाली से प्रमुख सूचकांक ऊपर बंद हुए और बीएसई का सेंसेक्स 287 अंक चढ़ गया।

सेंसेक्स करीब 74 अंक गिरकर 77,295 अंक पर खुला। यह ऊपर 77,666 अंक और नीचे 77,126 अंक तक गया। अंत में पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 286.98 अंक (0.37 प्रतिशत) ऊपर 77,656.09 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 सूचकांक का ग्राफ भी सेंसेक्स जैसा ही रहा। यह 115.50 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की बढ़त में 24,334.55 अंक पर पहुंच गया।

Also Read : पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का दबाव अलग होता है : हरमनप्रीत

वृहत बाजार में भी अधिकतर सूचकांक हरे निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 में 0.44 प्रतिशत की तेजी देखी गयी जबकि निफ्टी स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.10 प्रतिशत फिसल गया।

सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी आईटी, फार्मा, स्वास्थ्य, ऑटो, वित्त, सार्वजनिक बैंक, एफएमसीजी, मीडिया और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में एक प्रतिशत की तेजी रही। निजी बैंक और धातु समूहों के सूचकांक लाल निशान में रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर दो प्रतिशत और अडानी पोर्ट्स, इंफोसिस तथा ट्रेंट के एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, आईटीसी, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, टीसीएस और एशियन पेंट्स के शेयर भी हरे निशान में रहे।

इटरनल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और पावरग्रिड के शेयर नीचे बंद हुए।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment