राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

इंडिगो शुरू करेगी दिल्ली-कुआलालंपुर दैनिक उड़ान

देश की अग्रणी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने वर्षांत की छुट्टियों से पहले दिल्ली से दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए अपनी कनेक्टिविटी का विस्तार करने की घोषणा की है।

एयरलाइंस ने गुरुवार को बताया कि वह 20 दिसंबर से दिल्ली और मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के बीच दैनिक सीधी उड़ानों की शुरुआत करेगी। इसके अलावा, 20 दिसंबर से दिल्ली और सिंगापुर के बीच उड़ानों की संख्या बढ़ाई जायेगी। अब दोनों शहरों के बीच हर सप्ताह 14 उड़ानें उपलब्ध होंगी।

दिल्ली और थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बीच 28 दिसंबर से हर सप्ताह पांच अतिरिक्त उड़ानें भी शुरू होंगी। इसके बाद दोनों शहरों के बीच हर सप्ताह कुल 19 उड़ानें उपलब्ध होंगी।

Also Read : हिंदुस्तान पावर को बैतूल में खनिज खोज का लाइसेंस मिला

इंडिगो बेंगलुरु और चेन्नई से कुआलालंपुर के लिए पहले से सीधी उड़ानें संचालित करती है। वह दिल्ली से थाईलैंड, सिंगापुर, वियतनाम और इंडोनेशिया के लिए कुल मिलाकर 50 से अधिक साप्ताहिक उड़ानों का संचालन कर रही है जो दक्षिण-पूर्व एशिया के महत्वपूर्ण गंतव्य हैं।

एरलाइंस के अनुसार, ग्राहक इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या अधिकृत ट्रैवल पार्टनर्स के जरिये बुकिंग करा सकते हैं। वे अपने भोजन और पेय पदार्थों की अग्रिम बुकिंग भी कर सकते हैं। इसके अलावा, वे अपनी पसंद के अनुसार यात्रा के अनुभव को बेहतर बना सकते हैं।

इसमें ‘अपफ्रंट’ और ‘फ्लेक्सी’ जैसे विकल्प शामिल हैं, जिनमें बेहतरीन वैल्यू, आरामदायक सीटें, निःशुल्क स्नैक्स और यात्रा कार्यक्रम में आसानी से बदलाव की सुविधा मिलती है। दिल्ली से सिंगापुर और बैंकॉक जाने वाली उड़ानों में एयरलाइन का बिजनेस केबिन ‘इंडिगो स्ट्रेच’ भी उपलब्ध है।

Pic Credit : UNI

Tags :

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment