राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत

सम्मान कैपिटल लि ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही मजबूत परिचालन और वित्तीय उपलब्धियां दर्शाते हुए पहली तिमाही की तुलना में ऋण वितरण में 62 प्रतिशत और शुद्ध लाभ में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

कंपनी की तिमाही वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार उसने दूसरी तिमाही में 6,278 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किये जो पहली तिमाही में 3878 करोड़ रुपये की तुलना में 62 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। दूसरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ (कर पश्चात लाभ) 312 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया जो पहली तिमाही में 243 करोड़ रुपये था।

रिपोर्ट के मुताबिक 30 सितंबर 2026 को समाप्त दूसरी तिमाही के अंत में कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 59,188 करोड़ रुपये रहीं। इस दौरान कंपनी की परिसम्पत्तियों (कर्ज ) की गुणवत्ता में सुधार हुआ। दूसरी तिमाही में सकल अवरुद्ध सम्पत्तियां (जीएनपीए)घटकर 0.15 प्रतिशत और शुद्ध एनपीए घटकर 0.11 प्रतिशत पर आ गया। तिमाही के दौरान कंपनी ने लगभग 30,700 ऋण वितरित किए। कंपनी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात दूसरी तिमाही के अंत में 20 प्रतिशत था जो पहली तिमाही के 20.1 प्रतिशत के लगभग बराबर बना था।

Also Read : छठ पूजा पर भी 24 घंटे मिलेगी निर्बाध बिजली : योगी

कंपनी ने अपनी शाखाओं का नेटवर्क 217 से बढ़ाकर 245 कर दिया है, जो 20 राज्यों में फैला हुआ है। वित्त वर्ष 2027 के अंत तक 270 शाखाओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, कंपनी पर्सनल लोन, गोल्ड लोन और लघु और मझोले उद्यम क्षेत्र में अपने कारोबार का विस्तार करने पर ध्यान दे रही है।

इस तिमाही रिपोर्ट पर सम्मान कैपिटल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गगन बांगा ने कहा इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का प्रदर्शन कंपनी की परिवर्तन और विकास रणनीति के क्रियान्वयन में निरंतर प्रगति को दर्शाता है। हमने ऋण वितरण और लाभप्रदता में मजबूत वृद्धि के साथ अपनी परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार किया है।

तकनीक, मानव संसाधन, वितरण नेटवर्क और संचालन क्षमताओं को मजबूत करते हुए हमारा लक्ष्य सतत विकास हासिल करना है। कंपनी ने अपने कारोबार के विस्तार को संभालने के लिए 2026-27 की अप्रैल-सितंबर छमाही में 1123 कर्मचारी भर्ती किये हैं।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

और पढ़ें