राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की प्रमुख दुग्ध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने गुरुवार से विभिन्न प्रकार के दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। मदर डेयरी के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, परिचालन लागत में हुई वृद्धि की आंशिक भरपाई करने के उद्देश्य से दूध के दामों में यह बढ़ोतरी की जा रही है। नयी दरें कल से उन सभी क्षेत्रों में प्रभावी हो जाएंगी जहां मदर डेयरी का दूध आपूर्ति किया जाता है।

Also Read : बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध

इस बढ़ोतरी के तहत सबसे ज्यादा 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि फुल क्रीम दूध में की गई है, जिसके बाद इसका पैकेट 72 रुपये से बढ़कर अब 76 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। वहीं, मदर डेयरी का लोकप्रिय गाय का दूध 3 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 62 रुपये की जगह 65 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

अन्य किस्मों के दूध में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। इसके तहत टोकन दूध 58 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 60 रुपये, टोन्ड दूध 60 रुपये की जगह 62 रुपये प्रति लीटर और डबल टोन्ड दूध 54 रुपये की तुलना में 56 रुपये प्रति लीटर के भाव पर उपलब्ध होगा। हालांकि, इस मूल्य वृद्धि के संबंध में संपर्क किए जाने पर मदर डेयरी के आधिकारिक प्रवक्ता ने तुरंत कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उल्लेखनीय है कि जाड़ों में दूध की आपूर्ति कुदरती तौर पर कम हो जाती है।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment