राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री

राष्ट्रीय राजधानी स्थित आईएनए के दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 में पारंपरिक कलाकृत्रियों, हथकरघा उत्पादों और हस्तशिल्प ने लोगों को खूब लुभाया और 15 दिन तक चलने वाले इस आयोजन में पहले आठ दिन में ही 55.46 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हो चुकी है।

इस मेले का आयोजन केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इसमें सात विषयगत क्षेत्रों में 130 से अधिक स्टॉलों पर हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पादों, पारंपरिक वस्त्रों और स्वदेशी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। मेला 01 नवंबर को शुरू हुआ था और 15 नवंबर तक चलेगा।

यह मेला देश के विभिन्न राज्यों से आए अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सफाई कर्मचारियों और दिव्यांगजनों से जुड़े कारीगरों तथा लाभार्थियों को अपने उत्पादों को एक बड़े दर्शक वर्ग के सामने प्रदर्शित करने और बेचने का अवसर प्रदान करता है।

Also Read : हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को मिली औपचारिक मंजूरी

साल 2022 से शिल्प समागम मेलों का आयोजन हो रहा है। पांच साल में अबतक अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों और सफाई कर्मचारी समुदायों के एक हजार से अधिक कारीगरों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और उनकी बिक्री करने के अवसरों का लाभ मिला है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले दिन से ही मेले में उत्साहजनक बिक्री दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इसमें भाग लेने वाले चार निगमों – राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसएफडीसी), राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (एनएसकेएफडीसी) तथा राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम (एनडीएफडीसी) ने 01 नवंबर से 08 नवंबर के बीच लगभग 55.46 लाख रुपये की कुल बिक्री दर्ज की है।

मंत्रालय लाभार्थियों को निःशुल्क स्टॉल, यात्रा व्यय, दैनिक भत्ता तथा उनके सामान के परिवहन की सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी भागीदारी को सुगम बनाता है। ये सहायता उपाय कारीगरों को लॉजिस्टिक और वित्तीय बाधाओं को दूर करने में मदद करते हैं तथा उन्हें नए बाजारों और ग्राहकों तक पहुंच बनाने में सक्षम बनाते हैं।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment