हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह के बीच ट्रेड की डील साइन हो चुकी है, बस इसके सार्वजनिक होने का इंतज़ार है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और फ्रेंचाइजी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया है कि रेगुलेटर्स से औपचारिक मंजूरी मिल गई है और कभी भी इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।
माना जा रहा है कि दोपहर के आसपास आधिकारिक मंजूरी मिल गई थी, और दोनों फ्रेंचाइजियों को बीसीसीआई के इस फैसले के बारे में औपचारिक रूप से सूचित कर दिया गया है।
Also Read : केकेआर की सह-मालिक जूही चावला चाहती हैं जनवरी में हो टूर्नामेंट
यह भी पुष्टि की गई है कि दोनों खिलाड़ियों की फीस (सैलरी) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हार्दिक की सैलरी वही रहेगी जो मुंबई इंडियंस में थी – 16.35 करोड़ रुपये। अर्शदीप सिंह, जिन्हें 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल करके 18 करोड़ रुपये में खरीदा था, उन्हें मुंबई इंडियंस में भी वही सैलरी मिलेगी।
इस डील पर पहली बार लगभग एक हफ्ते पहले चर्चा हुई थी, लेकिन इसमें देरी इसलिए हुई क्योंकि खिलाड़ियों को कागज़ात पर साइन करने में कुछ समय लग गया। अपनी-अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ और बातचीत करने के बाद, खिलाड़ी अंततः सहमत हो गए और दोनों फ्रेंचाइजियों ने BCCI को अपनी सहमति (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) भेज दी।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



