जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड (जेएफपीएसएल) ने गुरुवार को जियोफाइनेंस ऐप पर एक नए फीचर की शुरुआत की जिसमें ग्राहक अपने जमा किए गए जियोपॉइंट को जियोगोल्ड में बदल सकेंगे। जेएफपीएसएल जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लि की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है।
कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार धनतेरस से पहले शुरू की गई इस सुविधा से ग्राहक रोजमर्रा के वित्तीय लेनदेन से अर्जित जियोपॉइंट्स को डिजिटल गोल्ड में बदल सकेंगे।
Also Read : ब्रिटेन के पर्यटकों को लुभाने के लिए लंदन में एयर इंडिया का विशेष कार्यक्रम
इस सुविधा के तहत ग्राहक यूपीआई भुगतान और बिल भुगतान सहित पात्र लेनदेन के माध्यम से अर्जित जियोपॉइंट्स को 24 कैरेट डिजिटल गोल्ड में बदल सकते हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार प्रत्येक जियोपॉइंट का मूल्य 0.25 रुपये निर्धारित किया गया है और डिजिटल गोल्ड में बदलने के लिए ग्राहक के पास कम से कम 400 जियोपॉइंट्स होना जरूरी है। 400 जियोपॉइंट्स का मूल्य 100 रुपये के बराबर होगा। ग्राहकों को मिलने वाले डिजिटल गोल्ड की मात्रा कन्वर्जन के समय प्रचलित सोने की कीमत के आधार पर तय की जाएगी।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



