टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने ब्रिटेन के पर्यटकों को लुभाने के लिए बुधवार को लंदन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें स्थानीय पर्यटन व्यापारिक साझेदारों ने हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम का आयोजन ‘वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट’ के दौरान किया गया था। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी इसमें मौजूद थे।आयोजन में साउथहॉल ट्रैवल, ब्राइटसन ट्रैवल, मोरेसैंड, स्काईलॉर्ड ट्रैवल्स, कार्लटन लीज़र, टीयूआई, ट्रेलफाइंडर्स, कुओनी, एक्सपीडिया, ट्रिप डॉट कॉम और अकबर ट्रैवल्स जैसी प्रमुख ट्रैवल कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हुए। लंदन गैटविक एयरपोर्ट के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
Also Read : शेयर बाजारों में जबरदस्त लिवाली, सेंसेक्स 2,000 अंक से ज्यादा उछला
एयर इंडिया ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य भारत में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ाना, वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान मजबूत करना था। इसके माध्यम से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भारत की सांस्कृतिक विविधता, विरासत, प्राकृतिक तथा अनुभव करने वाली पेशकशों को जानने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।
एयरलाइंस ने कहा कि दुनिया के सबसे गतिशील पर्यटन स्थलों में से एक के रूप में भारत की लगातार मजबूत हो रही स्थिति के बीच एयर इंडिया अपने बढ़ते वैश्विक नेटवर्क और बेहतर संपर्क के जरिये देश के पर्यटन लक्ष्यों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
हाल ही में, एयर इंडिया और केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य भारत को एक प्रमुख वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देना और एक महत्वपूर्ण विमानन एवं ट्रांजिट हब के रूप में देश की स्थिति को मजबूत करना है।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



