एयर इंडिया का पायलट बर्खास्त
नई दिल्ली। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीरो टालरेंस की नीति बताते हुए एयर इंडिया ने फुकेट से दिल्ली आ रहे विमान के नशेड़ी पायलट को बर्खास्त कर दिया है। घटना चार अगस्त की है, जब फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान में पायलट ने अचानक कंट्रोल खो दिया और विमान तीन सौ फीट नीचे गिरा। एक बड़ा हादसा होते होते बचा। फिर भी 24 यात्रियों को चोट लगी। जांच में पाया गया है कि पायलट ने नशीले पदार्थ का सेवन किया था। यह रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार को एयर इंडिया ने पायलट को बर्खास्त कर...