राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

एयर इंडिया ने विदेशी उड़ानों में कमी की

नई दिल्ली। जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर दिखने लगा है। एयर इंडिया ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कमी करने का फैसला किया है। बुधवार को एयर इंडिया की ओर से बताया गया कि अगले महीने से कटौती शुरू हो रही है। कंपनी ने बताया कि जून से अगस्त तक छह अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर उड़ानें रद्द कर दी गई  है। इसमें दिल्ली से शिकागो और मुंबई से न्यूयॉर्क जैसे व्यस्त रूट भी शामिल हैं। इसके अलावा 23 अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर उड़ानों की संख्या घटाई है।

टाटा समूह के मालिकाने वाली कंपनी ने बताया है कि कुछ देशों के ऊपर से उड़ानों पर लगी पाबंदी और जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों की वजह से इन रूट्स पर विमान उड़ाना घाटे का सौदा साबित हो रहा है। कंपनी ने जिन छह रूट्स पर उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया है उसमें दिल्ली से शिकागो, मुंबई से न्यूयॉर्क, दिल्ली से शंघाई, चेन्नई से सिंगापुर, मुंबई से ढाका और दिल्ली से माले की उड़ान शामिल है।

गौरतलब है कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद कई देशों ने अपना एयरस्पेस प्रतिबंधित कर दिया है, जिससे उड़ानों को लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। इससे ईंधन की खपत बढ़ गई है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है, जिससे एयर टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतें 28 फरवरी से अब तक 45 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − five =