राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मणिपुर में उग्रवादियों ने चार लोगों को मार डाला

इम्फाल। मणिपुर में साढ़े तीन साल पहले शुरू हुई जातीय हिंसा अब नई लड़ाई में बदल गई है। अब सीमा के अंदर और सीमा पार के उग्रवादी आम लोगों को निशाना बना रहे हैं और उनकी हत्या कर रहे हैं। शुक्रवार को राज्य के उखरुल जिले में उग्रवादियों ने दो गाड़ियों पर अंधाधुंध फायरिंग की। हमले में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

पुलिस ने बताया है, इम्फाल-उखरुल रोड पर न्यू हेवन इलाके में यह हमला हुआ। दोनों गाड़ियों में सवार दो पुरुष और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ियों के आगे के शीशों पर गोलियों के निशान मिले हैं। इस साल उग्रवादी हमलों में भारी बढ़ोतरी हुई है। फरवरी से अभी तक पहाड़ी जिलों में कुकी और नगा समुदायों के बीच हुई झड़पों में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं।

बहरहाल, उग्रवादियों के हमले में मारे गए लोगों की पहचान हो गई है। इनमें दो मृतक आपस में भाई-बहन हैं। चारों लोग अलग अलग दो गाड़ियों से इम्फाल जा रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि मणिपुर में मई 2023 में घाटी के मैतेई और पहाड़ी इलाकों के कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष शुरू हुआ था। इस संघर्ष में अब तक कम से कम तीन सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 50 लोग अब भी लापता हैं। हजारों लोग बेघर हो चुके हैं।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment