मणिपुर में दो बच्चों की मौत के बाद भड़की हिंसा
इम्फाल। मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। बिष्णुपुर के मोइरांग इलाके में एक बम धमाके में पांच साल के एक लड़के और पांच महीने की एक बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद पूरे इलाके में हिंसा भड़क उठी। इस हिंसा में दो लोग मारे गए हैं। पुलिस ने बताया है कि मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाके में सोमवार देर रात उग्रवादियों ने एक घर में बम फेंक दिया। इसमें पांच साल के एक लड़के और पांच महीने की एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जब घर में बम फटा, तब बच्चे अपनी मां के...