राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मणिपुर में उग्रवादी हमले में दो जवान शहीद

इम्फाल। मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। आम लोगों के साथ साथ सुरक्षा बलों के जवान भी निशाना बन रहे हैं। ताजा हिंसा में मणिपुर के उखरुल में उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स के दो जवान शहीद हो गए है। कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने असम राइफल्स के जवानों की मौत पर दुख जताया और हमले की निंदा की।

राज्यपाल कार्यालय को ओर से जारी बयान में कहा गया है, “मणिपुर के गवर्नर आज उखरुल में घात लगाकर किए गए हमले में असम राइफल्स के दो बहादुर जवानों की दुखद मौत से बहुत दुखी हैं। गवर्नर हिंसा की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा करते हैं। हमारे समाज में ऐसे हमलों के लिए कोई जगह नहीं है और ये हमले शांति और सुरक्षा बनाए रखने के हमारे सामूहिक संकल्प को कमजोर नहीं कर सकते”।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − sixteen =