नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा के बीच यह बड़ी खबर आई है कि सीईओ के इस्तीफे के बाद विवादों में घिरी दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया ने चीन को एआई चिप भेजने पर रोक लगा दी है। कथित तौर पर चीन के हनीट्रैप का शिकार हुए कंपनी के सीईओ जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद यह फैसला किया गया है। एनवीडिया की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस ने तिमाही नतीजों के दौरान यह जानकारी दी।
जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद कोलेट क्रेस को कंपनी का अंतरिम सीईओ बनाया गया है। चीन को चिप भेजना बंद करने के फैसले फैसले से अलीबाबा, टेनसेंट और टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस सहित 10 बड़ी चीनी कंपनियों के एआई प्रोजेक्ट्स पर असर पड़ेगा। गौरतलब है कि एनवीडिया का चीन के एआई चिप बाजार में करीब एक तिहाई हिस्सा है। 2026 की पहली छमाही के आंकड़ों के मुताबिक, चीन में इस्तेमाल होने वाली एआई चिप्स में एनवीडिया की हिस्सेदारी करीब 34 फीसदी थी। पहले आधे से ज्यादा चिप एनवीडिया की जाती थी लेकिन बाद में चीन ने चिप बनानी शुरू कर दी।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



