श्रीनगर। पिछले कई महीने से सुरक्षा बलों को चकमा दे रहे लश्कर ए तैयबा के आतंकवादी लतीफ भट को आखिरी मार गिराया गया। लतीफ भट्ट इस साल जुलाई में एक अभियान में बच निकला था। पिछले दिनों सीआरपीएफ की एक पोस्ट पर अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस ने उसकी तलाश तेज की थी। तीन दिन पहले हुई मुठभेड़ में भी वह भाग निकला था। लेकिन बुधवार को सुरक्षा बलों ने उसे ढेर कर दिया।
सुरक्षा बलों से बचने के लिए वह एक मस्जिद के अंदर छिप गया था। मुठभेड़ से पहले जवानों ने उसे वीडियो कॉल कर सरेंडर करने के लिए कहा। पुलिस अधिकारी ने उससे कहा, ‘हम तुम्हारे साथ हैं, जिंदगी अभी बाकी है’। इस पर लतीफ ने जवाब दिया, ‘मुझे अल्लाह से मुलाकात करना है। बहुत खुश हूं मैं। सरेंडर नहीं करूंगा’। इसके बाद वह निकल कर जंगल की भागा तो उसे मार गिराया गया।
सुरक्षा बलों के मुताबिक, लतीफ ने उमर निसार डार के साथ 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में सीआरपीएफ की पोस्ट पर फायरिंग की थी। उसमें तीन जवान घायल हो गए थे। इसके बाद से दोनों फरार थे। 16 नवंबर को अखरान के लारू इलाके में दोनों आतंकियों को पुलिस ने घेर लिया था। फायरिंग में उमर मारा गया, लेकिन लतीफ भाग निकलने में कामयाब हो गया था। उसके पैर में गोली लगी थी।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



