राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पीएफ से निकाल सकेंगे 90 फीसदी पैसा

GST collection

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भविष्य निधि खाते यानी पीएफ से पैसे की निकासी को लेकर बड़ा फैसला किया है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने तय किया है कि अब कर्मचारी अपने पीएफ खाते से ज्यादा पैसा निकाल सकेंगे। ईपीएफओ ने 55 साल से कम उम्र के कर्मचारियों के लिए नौकरी के दौरान पैसे निकालने की सीमा 75 से बढ़ा कर 90 फीसदी कर दी है।

इसके अलावा, ईपीएफओ ने एक बड़ा बदलाव यह किया है कि पीएफ से पैसा निकालने के लिए एक साल तक नौकरी करने की शर्त हटा दी है। नए नियम के तहत अब पीएफ का सदस्य बनने के सिर्फ दो महीने बाद ही कोई कर्मचारी बेरोजगारी की स्थिति में पैसा निकाल पाएंगे।

ईपीएफओ ने पैसे निकालने के अन्य नियम भी बहुत स्पष्ट कर दिए हैं। इसके मुताबिक खुद की या परिवार के किसी सदस्य की बीमारी और अस्पताल का बिल भरने के लिए पैसे निकाले जा सकते हैं। खुद की या बच्चों और परिवार के सदस्यों की पढ़ाई लिखाई का खर्च उठाने के लिए, खुद की या परिवार के किसी सदस्य की शादी के खर्चों के लिए और नया घर या फ्लैट खरीदने, जमीन खरीदने, मकान बनवाने, होम लोन चुकाने या पुराने घर की मरम्मत कराने के लिए भी पैसा निकाल सकते हैं। इसके अलावा कुछ विशेष परिस्थितियों में भी पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment