राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

चक्रवात अकवान आज टकराएगा

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान अकवान का असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में दिखने लगा। तूफान शुक्रवार को दोपहर तक समुद्र तट से टकराएगा। लेकिन उससे पहले ही कई राज्यों में तेज हवाएं चलने लगी हैं और बारिश भी शुरू हो गई है। बारिश और तेज हवाओं के चलते भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम और कोलकाता आने और जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

तूफान के समुद्र तट से टकराने से पहले ओडिशा में 80 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। इसके खतरे को देखते हुए छह जिलों में 19 से 21 नवंबर तक स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही राहत की करीब 75 टीमें तैनात की गई हैं। तूफान के चलते कई जगह उड़ानें प्रभावित हुई हैं। विमानन कंपनियों ने यात्रियों को हवाईअड्डा जाने से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।

इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि चक्रवाती तूफान अकवान शुक्रवार दोपहर आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच तट से टकरा सकता है। पहले कहा जा रहा था कि यह आंध्र प्रदेश में समुद्र तट से टकराएगा। लेकिन अब इसने रास्ता बदल लिया है और आंध्र व ओडिशा के बीच टकराएगा। इस दौरान 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। तूफान के असर से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश जारी है। नौसेना और दूसरी एजेंसियां बचाव की तैयारियों में जुटी हैं। चक्रवात के चलते 10 राज्यों में मौसम बदलेगा।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment