राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक का निधन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह के सौतेले बेटे प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र सिर्फ 38 साल थी। बताया गया है कि वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। खबरों के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब चार बजे वे घर की रसोई में अचेत अवस्था में पड़े मिले, जहां से उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उस समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव घर में नहीं थीं। वे असम सरकार की शपथ में हिस्सा लेने गुवाहाटी गई थीं। घटना की सूचना मिलते ही अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे थे।

बुधवार की सुबह छह बजे अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट प्रतीक को लेकर लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के मुताबिक, जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी नब्ज थम गई थी और दिल की धड़कन बंद हो गई थी। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में प्रतीक यादव के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि कार्डिएक अरेस्ट से प्रतीक की मौत हुई है।

इसके बाद प्रतीक का शव घर लाया गया है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को दोपहर साढ़े 12 बजे लखनऊ में की होगा। इस बीच, प्रतीक की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव सुबह 11 बजे के करीब असम से लखनऊ लौटीं। वो एयरपोर्ट से सीधे अपने घर पहुंचीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्री सुरेश खन्ना, डिंपल यादव, शिवपाल यादव सहित कई बड़े नेता घर पऱ उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे। शाम को अखिलेश यादव भी अपने सौतेले भाई को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 13 =