मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक का निधन
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह के सौतेले बेटे प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र सिर्फ 38 साल थी। बताया गया है कि वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। खबरों के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब चार बजे वे घर की रसोई में अचेत अवस्था में पड़े मिले, जहां से उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उस समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव घर में नहीं थीं। वे असम सरकार की शपथ में हिस्सा लेने गुवाहाटी गई थीं। घटना की सूचना मिलते ही अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे थे। बुधवार की सुबह...