Crafts Samagam Fair

  • दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री

    राष्ट्रीय राजधानी स्थित आईएनए के दिल्ली हाट में आयोजित शिल्प समागम मेला 2026 में पारंपरिक कलाकृत्रियों, हथकरघा उत्पादों और हस्तशिल्प ने लोगों को खूब लुभाया और 15 दिन तक चलने वाले इस आयोजन में पहले आठ दिन में ही 55.46 लाख रुपये से अधिक की बिक्री हो चुकी है। इस मेले का आयोजन केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इसमें सात विषयगत क्षेत्रों में 130 से अधिक स्टॉलों पर हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पादों, पारंपरिक वस्त्रों और स्वदेशी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। मेला 01 नवंबर को शुरू हुआ था और 15 नवंबर तक चलेगा।...