अमूल, मदर डेयरी ने दूध महंगा किया
नई दिल्ली। पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही चौतरफा महंगाई बढ़ने लगी है। दूध की देश की सबसे बड़ी कंपनियों अमूल और मदर देयरी ने बुधवार को दूध की कीमतों में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नए दाम गुरुवार से लागू होंगे। पहले अमूल ने दो रुपए कीमत बढ़ाने का ऐलान किया और उसके थोड़ी देर बाद ही मदर डेयरी ने भी अपने सभी प्रकार के दूध की कीमत बढ़ा दी। गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मुताबिक, अमूल दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक पर कीमतें बढ़ाई गई हैं। कंपनी का कहना है कि...